बुधवार, 13 सितंबर 2023

 छवि-निर्माण के लिए बुनियादी आवश्यकता 

/ The basic requirement for image building

basic of image building


याद करें कि मजबूत इमारत के लिए उसकी बुनियाद की मजबूती को पहले तय किया जाता है । इसी तरह एक मजबूत छवि के लिए भी कुछ मूल और बुनियादी बातें आवश्यक है । छवि का निर्माण जिस भी किसी उद्देश्य के लिए हो, उसके लिए हमें कुछ बेसिक और बुनियादी मजबूती पर ध्यान रखना ही पड़ता है । छवि उत्पाद की बने, सेवा की बने या संगठन की या व्यक्ति की ही क्यों न हो उसमें एक आकर्षण, खिंचाव, अनुकूलता तथा समावेशी गुण अति आवश्यक है । क्रम वार इस प्रकार की स्टार छवि की बेसिक हम समझते हैं ।  

Remember that for a strong building the strength of its foundation must first be determined. Similarly, some basic and fundamental things are also necessary for a strong image. Whatever be the purpose for which the image is created, we have to keep in mind some its basics. Whether the image is of a product, a service, an organization or a person, it must have attractiveness, pull, compatibility and inclusive qualities. Let us understand the basics of this type of star image step by step.

1. दृष्टि और उदेश्य / Vision & Mission –छवि निर्माण हम क्यों करने जा रहे हैं हमारी सोच या विचार या दृष्टि क्या है , इसकी स्पष्टता होनी चाहिए । इसी प्रकार छवि निर्माण के उद्देश्य भी स्पष्ट होने जरूरी हैं । हमें स्वयं को अपने लक्ष्य पर केन्द्रित करना होगा । एक स्पष्टता के घेरे में इसे समझना होगा । लक्ष्य कितना संभव है , सामयिक है और साधने योग्य है इसे हमें सत्यापित करना होगा क्यों कि वही कल्पनायें साकार होती हैं जिनका आधार वैज्ञानिक और गणित से समर्थित रहे । इसके लिए हमें खोजबीन चर्चा सर्वे आदि की मदद भी लेनी चाहिए ।

2. छवि निर्माण किसके लिए / Audience selection – छवि निर्माण किसके लिए और क्यों इस क्रम का दूसरा बिन्दु है । ये लोग कौन होंगे , पुरुष या महिलाएं या बच्चे या इन का कोई समूह । फिर ये लोग किस उम्र से किस उम्र के हों । डेमोग्राफिक चरित्र क्या हो । इस प्रकार से छवि निर्माण के लिए लक्ष्य किए गए दर्शक की पहचान जरूरी हो जाता है। ये टार्गेटेड लोग या आडिएन्स वस्तु खरीदने वाले , सेवाओं के उपभोक्ता या आपसे सहमत होने वाले कोई भी हो सकते हैं । अपने लक्षित दर्शकों और उनकी प्राथमिकताओं को जानें। अपने इच्छित दर्शकों के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपने छवि-निर्माण प्रयासों को तैयार करें, चाहे वह ग्राहक हों, निवेशक हों, कर्मचारी हों या जनता हों।

3. सत्यापन / Authenticity - असत्य और सत्य की पहचान वर्तमान में छवि निर्माण करने की प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है । हम जो कह रहे हैं उसकी सच्चाई को सत्यापित करने के लिए कथन में , चित्र में , परिणाम में एवं गुणवत्ता में बनावटी शब्दों और तथ्यों से एकदम परहेज रखना पड़ेगा । वास्तविकता के प्रदर्शन में पारदर्शिता को बनाए रखने में ही छवि निर्माण को झूटा और भ्रामक कहने वालों से बचा जा सकता है । यह छवि निर्माण के उपरांत छवि की प्रतिष्ठा को दीर्धकालिक रखने में कामयाब प्रक्रिया है ।

4. सकारात्मक्ता / Positivity – सकारात्मक्ता आपके चाहने वाले उपभोक्ता या दर्शकों को आपसे जोड़ती है । कथन और व्यवहार में या प्रस्तुति में कुछ भी ऐसा नहीं आना चाहिए जिसके कारण सिविल सोसाइटी या कानून आपसे असहमत या नाराज हो जाए । सकारात्मक छवि निर्माण में सामाजिक और पर्यावरण तथा आर्थिक मूल्यों को समर्थन मिलना चाहिए ।  यह आपकी पहचान और मूल्यों को दर्शाती हो। छवि को दर्शकों के मन में सकारात्मक भावनाएं और जुड़ाव पैदा करना चाहिए।

5.   उत्कृष्ट गुणवत्ता Excel-Quality – छवि निर्माण के महत्व पूर्ण घटक / फैक्टर में उच्च गुणवत्ता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रस्तुति को बनाए रखना चाहिए । वस्तुओं और उत्पाद में यह महत्वपूर्ण हो जाता है । पहले इस्तेमाल करें - फिर विश्वास करें” घड़ी डिटेर्जेंट पाउडर का यह विज्ञापन इस बात को मजबूती से कहता है कि उसका उत्पाद लगातार उच्च-गुणवत्ता वाला उत्पाद है । यही हम सेवा क्षेत्रों या वितरण के क्षेत्रों में भी बनाए रखें ऐसा महत्वपूर्ण हो जाता है ताकि छवि निर्माण को एक सकारात्मक मजबूत छवि मिले ।

6. निरंतरता सजगता Continuous alertness -     छवि निर्माण में  उत्कृष्ट गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए निरंतरता और सजगता बहुत महत्वपूर्ण है । एक विशेष अभियान मिशन के अंतर्गत हमें छवि को मजबूत बनाए रखना चाहिए यह तभी संभव है जब नियमित रूप से हम अपने छवि-निर्माण प्रयासों का मूल्यांकन करें और सुधार के क्षेत्रों की तलाश करें। प्रासंगिक और आकर्षक बने रहने के लिए बदलते रुझानों, फीडबैक और सर्वे रिसर्च आदि टूल्स को अपनाएं।. फीडबैक लें, ऑनलाइन प्रतिष्ठा प्रबंधन टूल के माध्यम से अपनी छवि की निगरानी करें। इस बात पर ध्यान दें कि लोग आपके बारे में क्या कह रहे हैं और ज़रूरत पड़ने पर कार्रवाई करें।  दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य को बनाए रखें क्यों कि छवि निर्माण एक दीर्घकालिक प्रयास है। त्वरित सुधार या शॉर्टकट खोजने के बजाय एक टिकाऊ और स्थायी छवि बनाने पर ध्यान दें।

7. टिकाऊपन / stability           - हमें टिकाऊपन की संस्कृति को अपनाना होगा । यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारी सूचनाएँ नियमित रहें । सुनिश्चित करें कि हमें छवि निर्माण के तत्व जैसे लोगो, रंग, टैग लाइन, अपना पता, ईमेल एड्रेस, संपर्क मोबाइल नंबर, वेब साइट डोमेन नेम, फेसबुक इंस्टाग्राम आदि को स्थायी बना कर रखना है ।

8. मजबूत संचार / Strong Communication-  आज का युग संवाद का युग है । आपके लोग आप से लगातार अपडेट होना चाहते हैं इसलिए हमें आवश्यकता अनुसार अपना संचार तंत्र मजबूत रखना आवश्यक है । छवि की प्रतिष्ठा इससे बढ़ती है । आपकी योजनाएँ, आपके नए उत्पाद, उत्पाद के नए सुधार, विशेष उत्पाद, नए विकास के फीचर आदि बहुत से विषय हैं जिनको आपको लगातार अपने दर्शकों तक पहुंचाना होगा । सोशल मीडिया को सशक्त और प्रभावी करना होगा । जनसम्पर्क, विज्ञापन आदि के विभिन्न तरीकों से उपभोक्ताओं और अपने दर्शकों को जोड़े रखने से छवि प्रतिष्ठा में स्थायित्व बना रहता है ।  जुड़ाव और बातचीत के क्रम को बनाएँ तथा अपने दर्शकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ें। पेशेवर तरीके से प्रतिक्रिया, टिप्पणियों और पूछताछ का तत्काल जवाब दें, हल प्रदान करें यह एक तत्परता के उपाय हैं ताकि आपके प्रति विपरीत धारणाओं को आकार देने के अवसर किसी को नहीं मिले ।

9. सामाजिक उत्तरदायित्व / Social Responsibility: नैतिकता को बनाए रखने में कोई भी शिथिलता छवि प्रतिष्ठा के लिए बड़ा हादसा हो सकता है । याद रखिए कि उपकार सिनेमा हाल दिल्ली में अग्नि कांड के बाद जो तथ्य उभर कर आए उसमें अग्निशमन का इंतिज़ाम न होना तथा आपातकाल निकास की व्यवस्था न होने से सिनेमा हाल के मालिक को सजा जेल हुई थी । सामाजिक – आर्थिक – पर्यावरण – रहन सहन आदि उत्तरदायित्व को अनदेखा करना , अनर्गल विचार या व्यवहार प्रकट करना तथा नैतिक प्रथाओं के प्रति उदासीनता छवि निर्माण के लिए बड़ा जोखिम है । कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के अंतर्गत उक्त सभी विषय में गंभीर दिशा निर्देश को पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनाया जाना चाहिए । छवि निर्माण में यह सार्थक और महत्वपूर्ण है ।

10. नेतृत्व निर्माण / Leadership Building – छवि निर्माण यदि आप व्यक्तिगत तौर पर करना चाहते हैं तब आपको उक्त सभी बिन्दुओं के अतिरिक्त अपने आचार – व्यवहार तथा बाडी लङ्ग्वेज़ को आकर्षक प्रभावी और सकारात्मक सहज बनाना चाहिए । विपरीत परिस्थितियों में डैमेज कंट्रोल यानि क्षति प्रबंधन के सभी उपाय पहले से तैयार रखने होंगे । आपकी छवि को प्रभावित करने वाली नकारात्मक स्थितियों या घटनाओं को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए एक संकट संचार योजना विकसित करें। पहले से तैयार रहने से क्षति को कम किया जा सकता है और आपको अधिक तेजी से ठीक होने में मदद मिल सकती है। यह अजीब है लेकिन सत्य है कि छवि निर्माण यदि आप व्यक्तिगत तौर पर करना चाहते हैं तब आप खुद को एक उत्पाद की तरह ही दर्शकों के बीच प्रस्तुत करें । विशेषज्ञों और पेशेवर की सलाह मशविरा से काम करें । इससे अपने आप को या अपने संगठन को अपने क्षेत्र में एक नेता या विशेषज्ञ के रूप में स्थापित करें। यह आपकी विश्वसनीयता बढ़ा सकता है और आपके लक्षित दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर सकता है।

11. जन प्रतिक्रिया / public Reaction – छवि निर्माण से जुड़े बड़े जोखिम में सबसे बड़ा जोखिम आपके प्रतिद्वंदी का मुक़ाबले में खड़ा होना है । यह समाज या बाजार की सामान्य प्रतिक्रिया है । इसके लिए कहना चाहता हूँ कि आपकी स्थिरता यानि consistency ही सभी प्रतीकार का अकेला मजबूत जवाब है । फीडबैक को गंभीरता से लें । इसके लिए आंतरिक और बाहरी नेटवर्क तैयार करें , एक फीड बैक लूप के द्वारा आपको जो सूचनाएँ मिल रही हैं उनको सत्यापित करें  । नियमित रूप से खुद मूल्यांकन करें कि क्या आप अपनी पहचान और दृष्टिकोण के प्रति खुद खरा महसूस करते हैं ।

उपसंहार – उक्त बिन्दुओं के द्वारा आपने देखा कि छवि निर्माण की मूल आवश्यकता क्या है । छवि निर्माण की बेसिक बात क्या है । छवि निर्माण कैसे करें आदि आदि । कृपया ध्यान रखें कि छवि निर्माण एक बार का काम नहीं है बल्कि एक सतत प्रक्रिया है । इसके लिए आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होने की भी जरूरत है । यह एक महत्वपूर्ण बात है कि सुसंगत छवि बनाए रखने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। आपके उद्देश्य – प्रण – संकल्प से परिस्थितियाँ विकसित होती हैं, इसे अपने अनुकूल करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। शुभकामनायें ।

Conclusion – Through the above points you saw what is the basic requirement of image creation. What is the basic thing about image making? How to create an image etc etc. Please keep in mind that image creation is not a one-time task but an ongoing process. For this you also need to be mentally and physically prepared. It is important to note that maintaining a consistent image requires dedication and commitment. Circumstances develop based on your intentions and determination, it is most important to make it favorable for you. Best wishes.

-    अवधेश सिंह [ कवि लेखक विचारक ] 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  छवि-निर्माण के लिए बुनियादी आवश्यकता  / The basic requirement for image building याद करें कि मजबूत इमारत के लिए उसकी बुनियाद की मजबूती क...