बुधवार, 13 सितंबर 2023

 छवि-निर्माण के लिए बुनियादी आवश्यकता 

/ The basic requirement for image building

basic of image building


याद करें कि मजबूत इमारत के लिए उसकी बुनियाद की मजबूती को पहले तय किया जाता है । इसी तरह एक मजबूत छवि के लिए भी कुछ मूल और बुनियादी बातें आवश्यक है । छवि का निर्माण जिस भी किसी उद्देश्य के लिए हो, उसके लिए हमें कुछ बेसिक और बुनियादी मजबूती पर ध्यान रखना ही पड़ता है । छवि उत्पाद की बने, सेवा की बने या संगठन की या व्यक्ति की ही क्यों न हो उसमें एक आकर्षण, खिंचाव, अनुकूलता तथा समावेशी गुण अति आवश्यक है । क्रम वार इस प्रकार की स्टार छवि की बेसिक हम समझते हैं ।  

Remember that for a strong building the strength of its foundation must first be determined. Similarly, some basic and fundamental things are also necessary for a strong image. Whatever be the purpose for which the image is created, we have to keep in mind some its basics. Whether the image is of a product, a service, an organization or a person, it must have attractiveness, pull, compatibility and inclusive qualities. Let us understand the basics of this type of star image step by step.

1. दृष्टि और उदेश्य / Vision & Mission –छवि निर्माण हम क्यों करने जा रहे हैं हमारी सोच या विचार या दृष्टि क्या है , इसकी स्पष्टता होनी चाहिए । इसी प्रकार छवि निर्माण के उद्देश्य भी स्पष्ट होने जरूरी हैं । हमें स्वयं को अपने लक्ष्य पर केन्द्रित करना होगा । एक स्पष्टता के घेरे में इसे समझना होगा । लक्ष्य कितना संभव है , सामयिक है और साधने योग्य है इसे हमें सत्यापित करना होगा क्यों कि वही कल्पनायें साकार होती हैं जिनका आधार वैज्ञानिक और गणित से समर्थित रहे । इसके लिए हमें खोजबीन चर्चा सर्वे आदि की मदद भी लेनी चाहिए ।

2. छवि निर्माण किसके लिए / Audience selection – छवि निर्माण किसके लिए और क्यों इस क्रम का दूसरा बिन्दु है । ये लोग कौन होंगे , पुरुष या महिलाएं या बच्चे या इन का कोई समूह । फिर ये लोग किस उम्र से किस उम्र के हों । डेमोग्राफिक चरित्र क्या हो । इस प्रकार से छवि निर्माण के लिए लक्ष्य किए गए दर्शक की पहचान जरूरी हो जाता है। ये टार्गेटेड लोग या आडिएन्स वस्तु खरीदने वाले , सेवाओं के उपभोक्ता या आपसे सहमत होने वाले कोई भी हो सकते हैं । अपने लक्षित दर्शकों और उनकी प्राथमिकताओं को जानें। अपने इच्छित दर्शकों के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपने छवि-निर्माण प्रयासों को तैयार करें, चाहे वह ग्राहक हों, निवेशक हों, कर्मचारी हों या जनता हों।

3. सत्यापन / Authenticity - असत्य और सत्य की पहचान वर्तमान में छवि निर्माण करने की प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है । हम जो कह रहे हैं उसकी सच्चाई को सत्यापित करने के लिए कथन में , चित्र में , परिणाम में एवं गुणवत्ता में बनावटी शब्दों और तथ्यों से एकदम परहेज रखना पड़ेगा । वास्तविकता के प्रदर्शन में पारदर्शिता को बनाए रखने में ही छवि निर्माण को झूटा और भ्रामक कहने वालों से बचा जा सकता है । यह छवि निर्माण के उपरांत छवि की प्रतिष्ठा को दीर्धकालिक रखने में कामयाब प्रक्रिया है ।

4. सकारात्मक्ता / Positivity – सकारात्मक्ता आपके चाहने वाले उपभोक्ता या दर्शकों को आपसे जोड़ती है । कथन और व्यवहार में या प्रस्तुति में कुछ भी ऐसा नहीं आना चाहिए जिसके कारण सिविल सोसाइटी या कानून आपसे असहमत या नाराज हो जाए । सकारात्मक छवि निर्माण में सामाजिक और पर्यावरण तथा आर्थिक मूल्यों को समर्थन मिलना चाहिए ।  यह आपकी पहचान और मूल्यों को दर्शाती हो। छवि को दर्शकों के मन में सकारात्मक भावनाएं और जुड़ाव पैदा करना चाहिए।

5.   उत्कृष्ट गुणवत्ता Excel-Quality – छवि निर्माण के महत्व पूर्ण घटक / फैक्टर में उच्च गुणवत्ता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रस्तुति को बनाए रखना चाहिए । वस्तुओं और उत्पाद में यह महत्वपूर्ण हो जाता है । पहले इस्तेमाल करें - फिर विश्वास करें” घड़ी डिटेर्जेंट पाउडर का यह विज्ञापन इस बात को मजबूती से कहता है कि उसका उत्पाद लगातार उच्च-गुणवत्ता वाला उत्पाद है । यही हम सेवा क्षेत्रों या वितरण के क्षेत्रों में भी बनाए रखें ऐसा महत्वपूर्ण हो जाता है ताकि छवि निर्माण को एक सकारात्मक मजबूत छवि मिले ।

6. निरंतरता सजगता Continuous alertness -     छवि निर्माण में  उत्कृष्ट गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए निरंतरता और सजगता बहुत महत्वपूर्ण है । एक विशेष अभियान मिशन के अंतर्गत हमें छवि को मजबूत बनाए रखना चाहिए यह तभी संभव है जब नियमित रूप से हम अपने छवि-निर्माण प्रयासों का मूल्यांकन करें और सुधार के क्षेत्रों की तलाश करें। प्रासंगिक और आकर्षक बने रहने के लिए बदलते रुझानों, फीडबैक और सर्वे रिसर्च आदि टूल्स को अपनाएं।. फीडबैक लें, ऑनलाइन प्रतिष्ठा प्रबंधन टूल के माध्यम से अपनी छवि की निगरानी करें। इस बात पर ध्यान दें कि लोग आपके बारे में क्या कह रहे हैं और ज़रूरत पड़ने पर कार्रवाई करें।  दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य को बनाए रखें क्यों कि छवि निर्माण एक दीर्घकालिक प्रयास है। त्वरित सुधार या शॉर्टकट खोजने के बजाय एक टिकाऊ और स्थायी छवि बनाने पर ध्यान दें।

7. टिकाऊपन / stability           - हमें टिकाऊपन की संस्कृति को अपनाना होगा । यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारी सूचनाएँ नियमित रहें । सुनिश्चित करें कि हमें छवि निर्माण के तत्व जैसे लोगो, रंग, टैग लाइन, अपना पता, ईमेल एड्रेस, संपर्क मोबाइल नंबर, वेब साइट डोमेन नेम, फेसबुक इंस्टाग्राम आदि को स्थायी बना कर रखना है ।

8. मजबूत संचार / Strong Communication-  आज का युग संवाद का युग है । आपके लोग आप से लगातार अपडेट होना चाहते हैं इसलिए हमें आवश्यकता अनुसार अपना संचार तंत्र मजबूत रखना आवश्यक है । छवि की प्रतिष्ठा इससे बढ़ती है । आपकी योजनाएँ, आपके नए उत्पाद, उत्पाद के नए सुधार, विशेष उत्पाद, नए विकास के फीचर आदि बहुत से विषय हैं जिनको आपको लगातार अपने दर्शकों तक पहुंचाना होगा । सोशल मीडिया को सशक्त और प्रभावी करना होगा । जनसम्पर्क, विज्ञापन आदि के विभिन्न तरीकों से उपभोक्ताओं और अपने दर्शकों को जोड़े रखने से छवि प्रतिष्ठा में स्थायित्व बना रहता है ।  जुड़ाव और बातचीत के क्रम को बनाएँ तथा अपने दर्शकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ें। पेशेवर तरीके से प्रतिक्रिया, टिप्पणियों और पूछताछ का तत्काल जवाब दें, हल प्रदान करें यह एक तत्परता के उपाय हैं ताकि आपके प्रति विपरीत धारणाओं को आकार देने के अवसर किसी को नहीं मिले ।

9. सामाजिक उत्तरदायित्व / Social Responsibility: नैतिकता को बनाए रखने में कोई भी शिथिलता छवि प्रतिष्ठा के लिए बड़ा हादसा हो सकता है । याद रखिए कि उपकार सिनेमा हाल दिल्ली में अग्नि कांड के बाद जो तथ्य उभर कर आए उसमें अग्निशमन का इंतिज़ाम न होना तथा आपातकाल निकास की व्यवस्था न होने से सिनेमा हाल के मालिक को सजा जेल हुई थी । सामाजिक – आर्थिक – पर्यावरण – रहन सहन आदि उत्तरदायित्व को अनदेखा करना , अनर्गल विचार या व्यवहार प्रकट करना तथा नैतिक प्रथाओं के प्रति उदासीनता छवि निर्माण के लिए बड़ा जोखिम है । कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के अंतर्गत उक्त सभी विषय में गंभीर दिशा निर्देश को पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनाया जाना चाहिए । छवि निर्माण में यह सार्थक और महत्वपूर्ण है ।

10. नेतृत्व निर्माण / Leadership Building – छवि निर्माण यदि आप व्यक्तिगत तौर पर करना चाहते हैं तब आपको उक्त सभी बिन्दुओं के अतिरिक्त अपने आचार – व्यवहार तथा बाडी लङ्ग्वेज़ को आकर्षक प्रभावी और सकारात्मक सहज बनाना चाहिए । विपरीत परिस्थितियों में डैमेज कंट्रोल यानि क्षति प्रबंधन के सभी उपाय पहले से तैयार रखने होंगे । आपकी छवि को प्रभावित करने वाली नकारात्मक स्थितियों या घटनाओं को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए एक संकट संचार योजना विकसित करें। पहले से तैयार रहने से क्षति को कम किया जा सकता है और आपको अधिक तेजी से ठीक होने में मदद मिल सकती है। यह अजीब है लेकिन सत्य है कि छवि निर्माण यदि आप व्यक्तिगत तौर पर करना चाहते हैं तब आप खुद को एक उत्पाद की तरह ही दर्शकों के बीच प्रस्तुत करें । विशेषज्ञों और पेशेवर की सलाह मशविरा से काम करें । इससे अपने आप को या अपने संगठन को अपने क्षेत्र में एक नेता या विशेषज्ञ के रूप में स्थापित करें। यह आपकी विश्वसनीयता बढ़ा सकता है और आपके लक्षित दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर सकता है।

11. जन प्रतिक्रिया / public Reaction – छवि निर्माण से जुड़े बड़े जोखिम में सबसे बड़ा जोखिम आपके प्रतिद्वंदी का मुक़ाबले में खड़ा होना है । यह समाज या बाजार की सामान्य प्रतिक्रिया है । इसके लिए कहना चाहता हूँ कि आपकी स्थिरता यानि consistency ही सभी प्रतीकार का अकेला मजबूत जवाब है । फीडबैक को गंभीरता से लें । इसके लिए आंतरिक और बाहरी नेटवर्क तैयार करें , एक फीड बैक लूप के द्वारा आपको जो सूचनाएँ मिल रही हैं उनको सत्यापित करें  । नियमित रूप से खुद मूल्यांकन करें कि क्या आप अपनी पहचान और दृष्टिकोण के प्रति खुद खरा महसूस करते हैं ।

उपसंहार – उक्त बिन्दुओं के द्वारा आपने देखा कि छवि निर्माण की मूल आवश्यकता क्या है । छवि निर्माण की बेसिक बात क्या है । छवि निर्माण कैसे करें आदि आदि । कृपया ध्यान रखें कि छवि निर्माण एक बार का काम नहीं है बल्कि एक सतत प्रक्रिया है । इसके लिए आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होने की भी जरूरत है । यह एक महत्वपूर्ण बात है कि सुसंगत छवि बनाए रखने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। आपके उद्देश्य – प्रण – संकल्प से परिस्थितियाँ विकसित होती हैं, इसे अपने अनुकूल करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। शुभकामनायें ।

Conclusion – Through the above points you saw what is the basic requirement of image creation. What is the basic thing about image making? How to create an image etc etc. Please keep in mind that image creation is not a one-time task but an ongoing process. For this you also need to be mentally and physically prepared. It is important to note that maintaining a consistent image requires dedication and commitment. Circumstances develop based on your intentions and determination, it is most important to make it favorable for you. Best wishes.

-    अवधेश सिंह [ कवि लेखक विचारक ] 

रविवार, 10 सितंबर 2023

 छवि निर्माण क्यों / why image building




हर माँ की नजरों में उसका बच्चा सबसे खूबसूरत होता है वहीं हर निर्माता की दृष्टि में उसका उत्पाद सबसे अच्छा होता है । लेकिन यह वास्तविकता नहीं बल्कि उसका भावनात्मक जुड़ाव है । वास्तविकता तब होगी जब दूसरे लोग भी उसे पसंद करें । छवि निर्माण के रहस्य से आज में पर्दा उठाता हूँ ।

In the eyes of every mother, her child is the most beautiful, while in the eyes of every manufacturer, his product is the best. But this is not the reality but its emotional connection. Reality will be there when other people also like it. Today I reveal the mystery of image making.

छवि निर्माण या इमेज बिल्डिंग की आवश्यकता हमें कार्पोरेट ब्रांडिंग करते समय रहती है । कार्पोरेट इस ब्रांडिंग की बदौलत ही अपना प्रोडक्ट की सेल बढ़ाते हैं । ऐसे कई उदाहरण हैं जिन्हे हम विज्ञापनो के शीर्ष पर रखा हुआ रोजाना देखते ही हैं । यह ब्रांडिंग वस्तु की , सेवाओं की या योजनाओं से संबन्धित होती है । यह ब्रांडिंग संगठन और संस्थाओं की आवश्यकता है ।

Image creation or image building is required by us while doing corporate branding. Corporations increase the sales of their products only because of this branding. There are many such examples that we see every day placed at the top of advertisements. This branding is related to goods, services, or schemes. This is the requirement of branding organizations and institutions.

छवि निर्माण या इमेज बिल्डिंग व्यक्ति विशेष अपने लिए भी करते हैं । आजकल राजनैतिक संगठन वैश्विक स्तर पर नेताओं की छवि निर्माण में बेहद रुचि रखते हैं । जनसम्पर्क के दौरान हमें लोगों से मिलना होता है और वे सभी लोग हमारे लिए एक अच्छी धारणा रखें इसलिए हमें व्यक्तिगत रूप से भी छवि निर्माण या इमेज बिल्डिंग की आवश्यकता रहती है । हमें लोगों की धारणा को अपनी इच्छा के अनुरूप ढालना होता है ताकि उन सबकी सोच हमारे अनुकूल रहे ।

Image creation or image building is also done by particular people for themselves. Nowadays political organizations are very interested in building the image of leaders at the global level. During public relations, we have to meet people who all have a good impression of us; hence, we also need image building. We have to mold people's perceptions according to our wishes so that their thinking remains favorable to us.

एक सकारात्मक और सुसंगत छवि आपके दर्शकों के बीच विश्वसनीयता और विश्वास बनाने में मदद करती है। जब लोगों को आपके ब्रांड या इकाई पर भरोसा होता है, तो उनके आपके साथ जुड़ने, आपकी पहल का समर्थन करने और आपके साथ व्यापार करने की अधिक संभावना होती है।

A positive and consistent image helps build credibility and trust among your audience. When people trust your brand or entity, they are more likely to engage with you, support your initiatives, and do business with you.

इस  प्रकार से छवि निर्माण एक महत्वपूर्ण कार्य है । छवि निर्माण किस क्षेत्र में हो रहा है ।

1.  ब्रांडिंग / branding – किसी वस्तु या कोई सेवा की ब्रांडिंग करने से ग्राहक को वस्तु या सेवा के सभी लाभ की जानकारी मिलती है तथा वह उसे इस्तेमाल करने के विषय में विचार बना सकता है । ब्रांडिंग हमेशा अपने मौजूद ग्राहक के मन में यह विश्वास जगाता है कि उसके द्वारा इस्तेमाल वस्तु या सेवा की अपनी साख / क्रेडिट है तथा यह मजबूत – टिकाऊ है । दूसरी तरफ यह नए ग्राहकों की धारणा भी प्रोडक्ट के अनुकूल ले जाकर उस ग्राहक को सेल काउंटर तक ले जाता है ।

2.  प्रतिष्ठा प्रबंधन/Reputation Making - छवि निर्माण आपको सक्रिय रूप से अपनी प्रतिष्ठा प्रबंधित करने के तरीके बताता है । अपनी छवि को सावधानीपूर्वक तैयार और प्रबंधित करके, आप नकारात्मक घटनाओं या स्थितियों पर अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकते हैं और अपनी प्रतिष्ठा को होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं।

3.  ग्राहक के प्रति जवाबदेही / Customer Care - एक सकारात्मक छवि ग्राहक के प्रति जवाबदेही को बढ़ावा दे सकती है। जिन ग्राहकों के पास आपके ब्रांड के बारे में सकारात्मक धारणा है, वे ग्राहक स्थायी बने रहने और बार-बार खरीदारी करने की अधिक संभावना रखते है।

4.  दर्शकों का जुड़ाव / Audience attachment- एक सकारात्मक छवि से आपके संपर्क में आने वाले लोग या दर्शकों आप से ज्यादा जुड़ाव रखते है। जिन की छवि अच्छी होती है तो लोगों अधिकतर उन संस्थाओं के साथ जुडते हैं , उन संस्थाओं के समर्थन में बात करते हैं तथा उनका अनुसरण करते हैं । छवि निर्माण के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है जो कि सामाजिक रूप से जागरूक उपभोक्ताओं और भागीदारों को भी आकर्षित कर सकता है।

5.  साख निर्माण / Maintain Credibility- साख से कई बार जोखिम से बचाव होता है । विश्वास / trust सकारात्मक छवि बनाने से संकट, नकारात्मक प्रचार या विवादों से जुड़े जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। एक अच्छी तरह से स्थापित सकारात्मक छवि चुनौतीपूर्ण समय के दौरान एक बफर के रूप में कार्य कर सकती है।

6.  दीर्घकालिक स्थिरता / Long Term Stability एक मजबूत छवि दीर्घकालिक स्थिरता में बड़ा योगदान करती है। इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति यह तत्काल सुनिश्चित करता है कि आपका ब्रांड या सेवा या संस्था समय के साथ प्रासंगिक और प्रभावशाली बनी रहेगी । यह विस्तार करने के लिए बेहद उपयुक्त है । नए बाजारों या क्षेत्रों में विस्तार करते समय, एक अच्छी तरह से तैयार की गई छवि बाजार में प्रवेश और स्वीकृति मिलने की सरलता पैदा करती है।

7.  व्यवसायिक मजबूती / Professionalism- व्यवसायों के लिए, छवि निर्माण निवेशकों का विश्वास बढ़ा सकता है। जब निवेशक किसी कंपनी को सकारात्मक रूप से देखते हैं, तो उनके पूंजी निवेश करने की अधिक संभावना होती है, जिससे व्यवसाय में वृद्धि और विस्तार हो सकता है। इस प्रकार एक मजबूत छवि आपके संगठन में शीर्ष प्रतिभाओं को आकर्षित कर सकती है। यह कर्मचारियों के मनोबल और प्रतिधारण में भी सुधार कर सकता है, क्योंकि कर्मचारियों को एक प्रतिष्ठित ब्रांड या इकाई से जुड़े होने पर गौरव होता है।

प्रतिस्पर्धी बाजारों में, एक मजबूत और आकर्षक छवि आपको प्रतिस्पर्धियों से अलग कर सकती है। यह आपके ब्रांड या इकाई को ग्राहकों, निवेशकों और भागीदारों के लिए अधिक आकर्षक बना सकता है।

उपसंहार - छवि निर्माण एक बार का प्रयास नहीं है बल्कि एक सतत प्रक्रिया है जिसके लिए आपको अपने मूल मूल्यों- सिद्धांतो – मापदंड और उद्देश्यों के साथ स्थिरता, प्रामाणिकता और कार्य संस्कृति को स्थिर रखने की आवश्यकता होती है। इसमें अक्सर जनसंपर्क, विपणन, संचार रणनीतियाँ और कार्य शामिल होते हैं जो वांछित छवि को प्रतिबिंबित और सुदृढ़ करते हैं। प्रभावी छवि निर्माण आज की प्रतिस्पर्धी और परस्पर जुड़ी दुनिया में व्यक्तियों, संगठनों और ब्रांडों की सफलता और दीर्घायु पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

Conclusion – Image building is not a one-time effort but an ongoing process that requires you to keep your core values ​​– principles – parameters and objectives consistent with consistency, authenticity, and work culture. This often includes public relations, marketing, communication strategies, and actions that reflect and reinforce the desired image. Effective image-building can have a significant impact on the success and longevity of individuals, organizations, and brands in today's competitive and interconnected world.

-    अवधेश सिंह [ कवि – लेखक – विचारक ]

  छवि-निर्माण के लिए बुनियादी आवश्यकता  / The basic requirement for image building याद करें कि मजबूत इमारत के लिए उसकी बुनियाद की मजबूती क...